भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी जी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्रिमंडल मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल आर एन रवि जी ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मंत्रिमंडल में दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, निशीथ प्रमाणिक जी और खुदिराम टुडू जी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री जी ने ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचने से पहले एक रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *