सोमनाथ मंदिर के 75वें पुननिर्माण वर्ष के अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात पहुंचे, जहां सोमनाथ में एक रोडशो किया। यह रोडशो सोमनाथ अमृत महोत्सव से पहले आयोजित किया गया था। गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुबह गुजरात के प्रभास पाटन में श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष महा पूजा में शामिल हुए, इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रीतियों के प्रतीक हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 तीर्थ स्थलों से लाए गए जल को मंदिर के शिखर पर अर्पित किया गया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की सहायता से, मंदिर के शीर्ष पर कलश स्थापित किया गया। अभिषेक के बाद एक चेतक हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की वर्षा की गई। वायु सेना की सूर्यकिरण टीम ने मंदिर के ऊपर 15 मिनट का हवाई करतब प्रदर्शित किया। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने शानदार फ्लाई पास्ट किया, जिसमें हवाई जहाज वाई-फॉर्मेशन और हार्ट-फॉर्मेशन बनाते हुए दिखाई दिए. हेलीकॉप्टरों द्वारा मंदिर पर पुष्प वर्षा भी की गई, जिसने समारोह को और भी दिव्य बना दिया. सूर्य किरण टीम ने सोमनाथ मंदिर पर पुष्प वर्षा की और वाई-फॉर्मेशन तथा हार्ट-फॉर्मेशन जैसी शानदार फ्लाई पास्ट का प्रदर्शन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *