राज्य में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी जी पहली बार उत्तर बंगाल के दौरे जा रहे हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी, शुभेंदु अधिकारी 20 मई को उत्तर बंगाल के सभी जिलों के अधिकारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर सहित अन्य जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिलीगुड़ी सिटी पुलिस के आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. 21 मई को मुख्यमंत्री शिल्पांचल के दुर्गापुर में पांच जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगे. दुर्गापुर में होने वाली प्रशासनिक बैठक में पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, वीरभूम और पूर्व बर्दवान जिले के अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय ने इन पांचों जिलों के प्रशासन को आने वाली बैठक के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है. सूत्र का दावा है कि राज्य प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसकी रूपरेखा कैसी होगी, इसकी योजना पर काम चल रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आमलोगों की शिकायतें सुनने के लिए जनता दरबार शुरू करने जा रहे हैं. नबान्न सूत्रों ने बताया कि यह जनता दरबार सप्ताह में एक या दो दिन दो घंटे के लिए लगेगा. इस बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारित तौर पर कोई घोषणा नहीं की गयी है. नबान्न सूत्रों ने बताया है कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के साथ एक या दो अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह दरबार एक जून से शुरू हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *