दिल्ली-NCR में गर्मी अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है. आसमान से जैसे आग बरस रही हो, वहीं बुधवार 20 मई को राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है. बीते दिन यानी कल मंगलवार का दिन राजधानी के लिए इस मौसम का सबसे गर्म दिन और सबसे गर्म रात दोनों रहे. जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज़्यादा है. हवा में नमी का स्तर 44 से 11 प्रतिशत के बीच रहा. 46.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ, रिज इलाके को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया. आज के मौमस का हाल भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक लगातार लू चलने के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. राजधानी में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6: 45 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 178, गुरुग्राम में 163, गाजियाबाद में 175, ग्रेटर नोएडा में 162 और नोएडा में 148 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *