उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी ने सिलीगुड़ी में कदम रखते ही भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी तरह की तौलाबाजी, सिंडिकेटराज और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने साफ कहा कि GTA में हुए भ्रष्टाचार का भी खुलासा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को पूरी आजादी दी गई है और अपराधी चाहे किसी भी दल का हो, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुराने शासन की तरह अपराध करके बच निकलने का दौर अब खत्म हो चुका है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर बंगाल के लोगों की उपेक्षा अब खत्म होगी और बीजेपी यहां के लोगों के सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने घोषणा की कि हर महीने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे। साथ ही उत्तर बंगाल विकास मंत्री हर सप्ताह एक दिन उत्तरकन्या सचिवालय में बैठकर प्रशासनिक कामकाज देखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र और राज्य की परियोजनाओं में बेहतर समन्वय किया जाएगा, ताकि विकास कार्य तेजी से पूरे हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *