वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देश के उत्तरी-मध्य हिस्से में स्थित अरगुआ प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। झटके इतने जोरदार थे कि लोग डर के मारे अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र अरगुआ क्षेत्र में होने के कारण इसके आसपास के रिहायशी इलाकों में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित इलाकों में रेड क्रॉस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमों को रवाना कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरगुआ के अलावा पड़ोसी राज्यों और देश की राजधानी कराकस में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और गैस सप्लाई को अस्थायी रूप से रोक दिया है ताकि किसी भी तरह के सेकेंडरी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके। इससे पहले आए भूकंप को लेकर सरकार ने बताया कि काराकस और आसपास के इलाकों में भूकंप से भारी तबाही के बाद 172 लोग फंसे हुए हैं। 1430 लोगों की मौत हो गई है और 3360 लोग घायल हैं। कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की खबर है। सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में लोगों के आने-जाने पर सख्ती बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *