चंडी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार तड़के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नगरनौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की बातचीत लक्ष्मी बिगहा निवासी विकास कुमार से होती थी। मंगलवार शाम विकास ने फोन कर महिला को बुलाया और वाहन से लक्ष्मी बिगहा-रामपुर के खंधा इलाके में ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने दो साथियों शैलेश कुमार और नीतीश कुमार को भी बुला लिया। पीड़िता के अनुसार, तीनों आरोपितों ने जबरन उसे मक्के के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना के बाद बदहवास हालत में निकली महिला को रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक राहगीर मिला, जिसने उसकी मदद की। इसके बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाकर उसकी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले में तकनीकी टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *