आसनसोल जीटी रोड के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान गुरुवार दोपहर राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फुटपाथ और सड़क पर फैले अवैध कब्जों को देखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार शाम आसनसोल नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में माइकिंग कर दुकानदारों और कब्जाधारियों से स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण और कब्जे हटाने की अपील की गई। साथ ही घोषणा की गई कि शुक्रवार सुबह से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *