नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से Re-NEET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। MBBS की 1.37 लाख सीटों पर दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। दरअसल हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन NMC ने MBBS की 136939 सीटों पर दाखिले के लिए जानकारी साझा की है। एनएमसी ने कुल 9911 अतिरिक्त नई सीटों का इजाफा किया है। एनएमसी के मुताबिक देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए दाखिले किए जाएंगे। एनएमसी की ओर से जल्द ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा संस्थान का चयन करने कर सकेंगे। एनएमसी की ओर से काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित कराई जाएगी।
