केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता में आम यात्रियों के बीच पहुंचकर मेट्रो और ऑटो-रिक्शा की सवारी की। उन्होंने जय हिंद से नोआपाड़ा तक मेट्रो में सफर किया और उसके बाद नोआपाड़ा से बेलघरिया तक ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर शहर के सार्वजनिक परिवहन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मेट्रो यात्रा के दौरान रेल मंत्री ने आम यात्रियों से बातचीत की और उनसे मेट्रो सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। नोआपाड़ा स्टेशन पर मंत्री ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। नोआपाड़ा से बेलघरिया तक ऑटो-रिक्शा की यात्रा करते हुए मंत्री ने पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन और ईंधन की बचत को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनकी यह यात्रा आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले 4-5 वर्षों के भीतर मेट्रो नेटवर्क में लगभग 60 नई जनरेशन की ट्रेनें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को और अधिक आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *