इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र के प्रीति नगर में एक भयावह हादसा हुआ है। इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्टि सर्किट से भड़की आग में आठ लोग जिंदा जल गए हैं। इसमें परिवार के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं जो इंदौर में कैंसर का इलाज करवाने आए थे। घर के लोगों के मुताबिक घर में रखे चार सिलेंडर और आठ एसी में ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद आग ने भयावह रूप धारण कर लिया है। घर की बिजली चली गई और इलेक्ट्रिक गेट खुल नहीं पाए। इसकी वजह से लोग घरों में ही फंस गए। घटना इतनी भयावह थी कि आठ साल का बच्चा बुरी तरह जल गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद उसके शव को पोटली में निकाला गया है। मौके पर प्रशासन के लोग मौजूद हैं। इस हादसे में आठ लोग जिंदा जले हैं। इनमें 60 वर्षीय मनोज जैन पुंगलिया, 30 वर्षीय सिमरन, विजय सेठिया, सुमन, 15 साल की राशि, आठ साल का बच्चा तनय और छोटू सेठिया भी शामिल है। वहीं, जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिवार के कुछ लोग इस वजह से बच गए हैं कि वह शादी समारोह के लिए बाहर गए थे। दरअसल, घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग हो रही थी। अहले सुबह शॉर्ट सर्किट हुई है। इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। घर में आग फैलते ही आठ एसी और गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया था। घर के बाहर बिजली के खंभे से भी चिंगारी निकल रही थी। देखते-देखते ही पूरा आग उस वक्त धधक उठा, जब मोहल्ले के लोग नींद की आगोश में थे। लोगों को मदद भी नहीं मिल पाई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो आठ लोग जिंदा जल गए थे। वहीं, अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि घर में आठ से अधिक सिलेंडर रखे हुए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह बात निकलकर आई है कि चार सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। वहीं, आठ सिलेंडर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बरामद किया है। आठ में से तीन गैस सिलेंडर कॉमर्शियल हैं। अगर इन सबमें ब्लास्ट होता तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *