इन दिनों दीपिका अभिनेता शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अभी दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दीपिका और शाहरुख दोनों हाथ में हाथ डालकर एक गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। दीपिका नारंगी रंग की सुंदर फ्लोई ड्रेस पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनकी प्रेगनेंसी की चमक भी साफ दिख रही है। शाहरुख खान सफेद-नीली शर्ट और नीली पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। ‘किंग’ मूवी शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की साथ में पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि सुहाना उनकी शिष्या बनकर ट्रेनिंग लेती नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *