NEET 2026 पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले साल NEET की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, इस बार परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. 21 जून को परीक्षा के लिए छात्रों को मनपसंद सेंटर मिलेगा. दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा होगी.  21 जून की परीक्षा के लिए 14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. उन्होंने आगे कहा, NTA सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनी, एक करोड़ बच्चों की परीक्षा करवाती है. NTA ने फ़ैसला लिया कि फीस हम वापस करेंगे. छात्रों को उनके पसंद का शहर परीक्षा के लिए चुनने की आज़ादी देंगे. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 3 मई को नीट की परीक्षा हुई थी. 7 मई को खबर सामने आई कि गेस पेपर वाले सवाल ही नीट परीक्षा में आए हैं. हमने तुरंत प्रारंभिक जांच की. मामला एजेंसियों को सौंप दिया गया.  8 मई को जांच की प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. शिक्षा माफियाओं को हराने के लिए ये फैसला छात्रों के हित में लिया गया. उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को सजा दी जाएगी. दोबारा परीक्षा देने में छात्रों पर कोई आर्थिक बोझ न आए, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है. 120 टेलीग्राम चैनल ब्लॉक किए गए हैं. NEET से संबंधित सामग्री WhatsApp के जरिए भी फैलाई गई थी.  हम इस पर गलत प्रैक्टिस होने नहीं देंगे. आने वाली परीक्षा से शिक्षा माफिया दूर रहें, वरना उन्हें कीमत चुकानी होगी. समाज से हम अपील करेंगे कि वो अच्छी प्रैक्टिस करें. लेकिन बड़े लक्ष्य के लिए कठोर निर्णय लेना पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *