रोल्स रॉयस कलिनन के बाद शाहरुख खान ने अपने लिए एक ऐसी एसयूवी विदेश से मंगाई है, जो कि अंबानी फैमिली समेत भारत में कुछ चुनिंदा लोगों के ही पास है। यह एसयूवी दुनिया की सबसे बोल्ड और बड़ी एसयूवी में से एक है और नाम कैडिलेक एस्केलेड (Cadillac Escalade) है। इस अमेरिकी एसयूवी की भारत में कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा पड़ जाती है। लग्जरी कारों के शौकीन भारत के सबसे अमीर और पॉपुपर फिल्म स्टार शाहरुख खान का दिल अब अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स की सबसे स्पेशल एसयूवी कैडिलेक एस्केलेड पर आ गया है। जी हां, हिंदी फिल्मों के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म किंग की रिलीज से पहले अपने लिए नई कैडिलेक एस्केलेड एसयूवी इंपोर्ट कराई है और इसे मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। सबसे खास बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी और बोल्ड एसयूवी मानी जाने वाली कैडिलेक एस्केलेड भारत में कुछ ही लोगों के पास है, जिनमें मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। अब किंग खान और उनकी फैमिली जनरल मोटर्स की इस धांसू एसयूवी में नज़र आएंगे। आप अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में इस एसयूवी को देखते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *