पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी आज पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित अनेक हस्तियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी का चित्र भेंट किया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है. शुक्रवार को पूरे दिन दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम थे. शुभेंदु अधिकारी दोपहर में प्रधानमंत्री जी से मिले. उन्होंने प्रधानमंत्री जी को बंकिम चंद्र चटर्जी की एक फोटो सौंपी. इस पर ‘वंदे मातरम’ लिखा है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को एक गुलदस्ता भी भेंट की. ऐसी सभावना है कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई. शुभेंदु जी कैबिनेट का जल्द विस्तार होगा. शुभेंदु अधिकारी जी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ बीजेपी के पांच और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है. ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री जी भी मौजूद थे. उसके बाद पीएम मोदी जी विदेश दौरे पर चले गए. उनके स्वदेश लौटने के बाद ही शुभेंदु जी उनसे मिले. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की परंपरा के अनुसार, जब पार्टी से कोई मुख्यमंत्री बनता है, तो वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिलता है. माना जा रहा है कि शुभेंदु जी ने उसी परंपरा के अनुसार दिल्ली में प्रधानमंत्री जी से मुलाकात की. शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी जी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. इनके अतिरिक्त नितिन नबीन, बीएल संतोष से भी मुलाकात की. पार्टी अध्यक्ष और केंद्र के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद रोड मैप तय किया गया. शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. मुलाकात के बाद शाह ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा,पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से हुई भेंट में उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित भाव से निरंतर कार्य करती रहेगी. बाद में, उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. कुछ दिन पहले, पश्चिम बंगाल सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को ज़मीन सौंपी थी. बॉर्डर पर कांटेदार तार लगाने के लिए 27 किलोमीटर लंबी जमीन बीएसएफ को सौंपी गई थी. बॉर्डर या BSF से जुड़े मामले अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आते हैं. हालांकि, देश की रक्षा भी इसमें शामिल है. माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने राजनाथ सिंह से बीएसएफ को जमीन सौंपने के मुद्दे पर चर्चा हुई. शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि जो भी अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं सभी की पहचान कर BSF को सौप देंगे. घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकला जाएगा. राज्य की कमान संभालने के बाद से, शुभेंदु की सरकार ने कई कदम उठाए हैं. राज्य में नई BJP सरकार चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की राह पर है. माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री के सामने नई सरकार के अब तक किए गए कामों का लेखा-जोखा भी पेश किया है. बंगाल सरकार की प्राथमिकता संकल्प पत्र के वादों को पूरा करना है. केंद्र के नेताओं ने आश्वासन दिया कि फंड की कोई दिक्कत नहीं होगी. सभी केंद्रीय योजना बंगाल में लागू कर दिया गया है. बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को केंद्र सरकार के नाम से ही चलेगी. आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी. नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत पश्चिम बंगाल को पैसे और प्रोजेक्ट मिलेगा. कृषि क्षेत्र को भी बजट मिलेगा. चिकेन नेक का एरिया NHAI को दिय्या जाएगा . बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल सभी एजेंडा को लागू कर रहे हैं और करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *